Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जदयू विधायक के कार्यक्रम में जमकर हुआ हंगामा,वीडियो हुआ वायरल

मुजफ्फरपुर में जदयू विधायक के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ।मामला सकरा विधानसभा क्षेत्र के बाजितपुर अशोक गांव का है।पहले जदयू विधायक अशोक चौधरी के साथ धक्का मुक्की हुई

जदयू विधायक के कार्यक्रम में जमकर हुआ हंगामा,वीडियो हुआ वायरल
Crime

केटी न्यूज़/मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में जदयू विधायक के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ।मामला सकरा विधानसभा क्षेत्र के बाजितपुर अशोक गांव का है।पहले जदयू विधायक अशोक चौधरी के साथ धक्का मुक्की हुई फिर विधायक के साथ धक्का मुक्की करने वाले युवक की अंगरक्षक और ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग धक्का-मुक्की करने वाले युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। पिटाई के बाद युवक लहूलुहान हो जाता है।

जदयू विधायक के कार्यक्रम में जमकर हुआ हंगामा,वीडियो हुआ वायरल

यहां विधायक अशोक चौधरी पर कुंदन राम ने हमला कर दिया। इसके बाद विधायक के समर्थक और अंगरक्षक ने कुंदम राम को पकड़कर जमकर पिटा। विधायक के साथ धक्का-मुक्की करने वाले युवक को विधायक के समर्थकों ने लात-घूंसे और कुर्सियों से पीटा। इस वजह से कुछ समय के लिए पूरे कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धक्का-मुक्की के बीच लोगों ने किसी तरह विधायक को संभाला। विधायक के अंगरक्षक ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। 

जदयू विधायक के कार्यक्रम में जमकर हुआ हंगामा,वीडियो हुआ वायरल

बरियारपुर थाना पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। हथियार के बल पर लूट को अंजाम देने के मामले में वह जेल जा चुका है। हाल ही में वह जेल से जमानत पर छूटा था। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि विधायक के साथ बदसलूकी करने वाले युवक कुंदन राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में था। नशे में हमला करने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।