Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मिर्जापुर में ट्रक ड्राइवर की हत्या, खलासी फरार

मिर्जापुर में ट्रक ड्राइवर की हत्या, खलासी फरार

- रात में बिहार से बालू लेकर आया था सुबह ट्रक में मिली लाश

केटी न्यूज/मिर्जापुर 

मिर्जापुर में ट्रक ड्राइवर की हत्या, खलासी फरार

मिर्जापुर में एक बालू लदे ट्रक पर ट्रक ड्राइवर का शव मिला है। लोगों ने देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक टीम ने मौके पर घटना की जांच की। पुलिस ने बताया कि ट्रक का खलासी मौके से फरार है। पुलिस ने आशंका जताई है

मिर्जापुर में ट्रक ड्राइवर की हत्या, खलासी फरार

कि ड्राइवर की हत्या खलासी ने ही की है। मृतक की पहचान मड़िहान थाना क्षेत्र के शिस्ताखुर्द गांव के राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक बिहार के गया से बालू लाद कर यहां आया था। उसके सात खलासी भी आया था। पूरा मामला कटरा कोतवाली इलाके के बरौंधा तिराहा के पास का है।

मिर्जापुर में ट्रक ड्राइवर की हत्या, खलासी फरार

पुलिस मामले की जांच कर रही है, और खलासी की तलाश कर रही है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि भोजन बनाने के दौरान आपसी विवाद में खलासी हत्या करके फरार हुआ है। जो 15 दिन पूर्व काम पर आया था, जबकि चालक ने चार दिन पहले ही नए मालिक के यहां काम शुरू किया था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है

मिर्जापुर में ट्रक ड्राइवर की हत्या, खलासी फरार

कि ट्रक ड्राइवर और खलासी में कुछ विवाद हुआ। इसके बाद इस घटना को अंजाम देकर खलासी फरार हो गया है। फिलहाल खलासी को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन व नगद धनराशि को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक मालिक से बात की गई है। मृतक ट्रक का ड्राइवर है। जिसे 4 दिन पहले ही काम पर रखा गया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।