Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

पॉकेटमारी करते रंगेहाथ पकड़ाए दो पॉकेटमार, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

पॉकेटमारी करते रंगेहाथ पकड़ाए दो पॉकेटमार, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

केटी न्यूज/डुमरांव

पॉकेटमारी करते रंगेहाथ पकड़ाए दो पॉकेटमार, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

सोमवार की शाम डुमरांव बाजार में दो पॉकेटमारों को एक बुजुर्ग से पॉकेटमारी करते हुए लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर धुनाई करते हुए उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए पॉकेटमारों की पहचान मुरार थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी दीपक डोम व बबलू कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर के एक बुजुर्ग किसी काम से सोमवार को डुमरांव आए थे।

पॉकेटमारी करते रंगेहाथ पकड़ाए दो पॉकेटमार, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

अपराह्न में वे स्थानीय बाजार में कुछ सामानों की खरीददारी कर रहे थे, इसी दौरान दोनों ने मिल उनके पॉकेट से 3400 रूपए चुरा लिए। लेकिन उनकी हरकतों पर बाजार में मौजूद कुछ युवकों की नजर पड़ गई। जिसके बाद युवकों ने दोनों को पकड़ लिया तथा बुजुर्ग को इस घटना की जानकारी दी। दोनों के पास से बुजुर्ग के पॉकेट से निकाला गया 3400 रूपया भी मिला। जिसके

पॉकेटमारी करते रंगेहाथ पकड़ाए दो पॉकेटमार, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

बाद लोगों ने पॉकेटमारों की जमकर पिटाई कर दी तथा डुमरांव पुलिस को बुला उन्हें सौंप दिया। डुमरांव थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि डुमरांव में ऐसी घटनाएं आए दिन होती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।