Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

पुरानी रंजिश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट, शिकायत के बाद घर पर की गई फायरिंग

पुरानी रंजिश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट, शिकायत के बाद घर पर की गई फायरिंग

पुरानी रंजिश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट, शिकायत के बाद घर पर की गई फायरिंग

केटी न्यूज/ बक्सर

जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 80 हजार रुपये की लूट की गई जहा पीड़ित द्वारा थाने में शिकायत की गई तो उनके घर पर तीन राउंड फायरिंग भी की गई। इस मामले में पीड़ित द्वारा दुबारा फायरिंग की गई गोली के खोखे के साथ पुलिस से शिकायत की। जहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित रवि कुमार पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, उसने बताया कि तीन मई की रात लगभग 9:30 बजे कुशवाहा भवन में चंदा देने जा रहे थे। तभी गांव के ही नरेश यादव, राहुल यादव और रोहित यादव ने उन्हें रास्ते में घेर लिया।

पुरानी रंजिश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट, शिकायत के बाद घर पर की गई फायरिंग

नरेश ने कट्टा, राहुल ने छुरा दिखाया और रोहित ने उनकी जेब से 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि पुलिस या कोर्ट में जाने पर पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। रवि ने घटना की शिकायत थाने में की, लेकिन इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उनके घर पर आकर तीन राउंड फायरिंग की। उसने बताया कि उनका आरोपियों के साथ  जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में पहले भी झगड़ा हो चुका है, जिसमें उन्होंने पुलिस को बुलाया था। उसी रंजिश के कारण यह वारदात हुई है। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पीड़ित द्वारा थाने में शिकायत के साथ कुछ खाली कारतूस भी दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए हर शनिवार थाना स्तर पर बैठक होती है, जहां लोग अपने विवाद सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं।

पुरानी रंजिश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट, शिकायत के बाद घर पर की गई फायरिंग

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।