मंदिर में सेंध लगाने की साजिश नाकाम, ग्रामीणों की चौकसी से रंगेहाथ दबोचा गया चोर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहंसी पंचायत अंतर्गत लरई गांव में गुरुवार की देर रात ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। गांव स्थित शिव मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।बताया जाता है कि देर रात मंदिर परिसर से असामान्य आवाजें सुनाई दीं।

मंदिर में सेंध लगाने की साजिश नाकाम, ग्रामीणों की चौकसी से रंगेहाथ दबोचा गया चोर

केटी न्यूज/चौसा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहंसी पंचायत अंतर्गत लरई गांव में गुरुवार की देर रात ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। गांव स्थित शिव मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।बताया जाता है कि देर रात मंदिर परिसर से असामान्य आवाजें सुनाई दीं। आसपास के लोगों को संदेह हुआ तो वे तुरंत मंदिर की ओर दौड़े। वहां देखा कि एक युवक मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ने के साथ ही दानपात्र पर भी वार कर रहा था। ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे घेर लिया और पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान धनु राम के रूप में हुई है, जो राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथौड़ा, छेनी, रामी और हेक्सा ब्लेड जैसे औजार बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल चोरी के प्रयास में किया जा रहा था।ग्रामीणों ने इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक चोरी की नीयत से मंदिर परिसर में घुसा था। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वे सतर्कता नहीं दिखाते, तो मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता था। घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।