दहशत फैलानी तैयारी नाकाम: डुमरांव में आर्म्स तस्करी करने आए रंगेहाथ पकड़े गए चार तस्कर व मुंगेरी छह पिस्टल बरामद

दहशत फैलानी तैयारी नाकाम: डुमरांव में आर्म्स तस्करी करने आए रंगेहाथ पकड़े गए चार तस्कर व मुंगेरी छह पिस्टल बरामद

- शनिवार देर रात तक नेनुआ व डुमरांव के विभिन्न इलाकों में हुई छापेमारी

केटी न्यूज/डुमरांव/बक्सर

शनिवार की रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिसमें आर्म्स तस्करी के लिए पहुंचे चार तस्कर समेंत छह  मुंगेरी निर्मित नाइन एमएम की पिस्ट बरामद की है। सुत्रों के अनुसार बक्सर एसपी को गुप्त सूचना मिली कि नेनुआ गांव में तस्करी के लिए आर्म्स लाया गया है। जिसके बाद टीम बनाकर छापेमारी शुरू हुई।

वहां तस्कर तो पकड़ गया परन्तु आर्म्स बरामद नही हुई। उसके बताए गए इलाके डुमरांव नगर के एक मुहल्ले से बरामद हुई है। जहां एक बैग में रखा हुआ था। जिसमें यी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार भारी मात्रा में  गोली लगभग 10 मैगजिन बरामद हुए है।

वहीं कई लोग यह मान रहे है कि किसी बाइपास रोड़ में जमीन को कब्जा करने लिए यह गिरोह जुटा था। जिसमें यह सब बरामद हुआ है। परन्तु पुरे प्रकण में कोई भी पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है। एसपी मनीष कुमार सिर्फ इतना बोले की लम्बे समय से सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली है। पुरे डिटेल शाम पांच बजे प्रेसवार्त में दी जाएगी।