Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

अनियंत्रित कार ने ऑटो व ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार जख्मी

अनियंत्रित कार ने ऑटो व ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार जख्मी

केटी न्यूज/ बलिया

दुबहर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर ढाले के समीप सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक अनियंत्रित कार ने ऑटो व ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। लेकिन, स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी जख्मियों का इलाज जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सों ने दुर्घटना में आंशिक रूप से घायल लोगों का उपचार कर घर भेज दिया। लेकिन इनमें से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जख्मियों में हल्दी थाना अंतर्गत परसिया निवासी अक्षय कुमार सिंह व उनकी पत्नी राजमणि देवी तथा विश्वनाथ सिंह व उनकी पत्नी अंजू देवी शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्रीरामपुर ढाले के समीप सड़क के किनारे ई-रिक्शा और ऑटो यात्रियों को बैठाने के लिए खड़े थे। इस बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ऑटो को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, टक्कर मारने के बाद कार चालक उदयपुर ढाले पर कार छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को जब्त करते हुए थाने ले आई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।