Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

यूपी पुलिस ने महिलाओं को दी यह खुशखबरी, मिलेगी यह सुविधा

यूपी डायल 112 ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल शुरू की है। पुलिस ने बताया है कि रात्रि में महिलाएं कोई साधन न मिलने पर डायल 112 पर कॉल कर सकती हैं।

यूपी पुलिस ने महिलाओं को दी यह खुशखबरी, मिलेगी यह सुविधा
UP Police

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

यूपी डायल 112 ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल शुरू की है। पुलिस ने बताया है कि रात्रि में महिलाएं कोई साधन न मिलने पर डायल 112 पर कॉल कर सकती हैं। महिलाओं को रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ये सुविधा मिलेगी। महिलाएं 112 पर कॉल कर लोकेशन बता कर सहायता ले सकती हैं।उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

यूपी पुलिस ने महिलाओं को दी यह खुशखबरी, मिलेगी यह सुविधा

लुधियाना पुलिस ने भी साल 2019 में ऐलान किया था कि ऐसी महिलाएं जिन्हें रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच घर जाने के लिए वाहन न मिले वह पुलिस हेल्पलाइन नंबरों - 112, 1091 और 7837018555 पर कॉल करके सुविधा का अनुरोध कर सकती हैं। पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी उन्हें सुरक्षित रूप से उसकी मंजिल तक नि:शुल्क छोड़ेगी। वहीं, नागपुर पुलिस ने भी 2019 में कहा था कि हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए "होम-ड्रॉप" सुविधा प्रदान कर रहे हैं। कोई भी महिला जो अकेली हो/फंसी हुई हो, जिसके पास रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच घर जाने का कोई साधन नहीं है, उसे हम निःशुल्क उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। इसके लिए 100 या 1091 या 07122561103 पर डायल करें।

यूपी पुलिस ने महिलाओं को दी यह खुशखबरी, मिलेगी यह सुविधा

उत्तर प्रदेश पुलिस ने X पर ट्वीट कर के बताया है कि महिला सुरक्षा के लिए #UP112 की पहल : रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अकेली महिलाओं हेतु Escort for Women Safety ! प्रदेश मे 300 से अधिक महिला पीआरवी महिला सुरक्षा हेतु तत्पर!'

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।