संत प्रेमानंद महाराज के लाखों भक्तों के लिए बुरी ख़बर
संत प्रेमानंद महाराज के लाखों भक्त के लिए निराशा भरी ख़बर है। संत प्रेमानंद महाराज अपने भक्तों को रात्रि 2बजे जो दर्शन देने के लिए पद यात्रा करते थे।
![संत प्रेमानंद महाराज के लाखों भक्तों के लिए बुरी ख़बर](https://keshavtimes.com/uploads/images/202502/image_750x_67a4ff632c84f.jpg)
केटी न्यूज़/मथुरा
संत प्रेमानंद महाराज के लाखों भक्त के लिए निराशा भरी ख़बर है। संत प्रेमानंद महाराज अपने भक्तों को रात्रि 2बजे जो दर्शन देने के लिए पद यात्रा करते थे। वह अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।यात्रा को स्थगित करने का कारण महाराज का स्वास्थ्य और बढ़ती हुई भीड़ को बताया गया है।
दो दिन पहले प्रेमानंद महाराज के निवास स्थान से आश्रम जाने वाले रास्ते में पढ़ने वाली एक कॉलोनी की महिलाओं ने प्रेमानंद महाराज की यात्रा को लेकर विरोध किया था। महिलाओं का आरोप था कि महाराज जब पैदल पदयात्रा करते हैं इस दौरान तेज आवाज में ढोल बजाए जाते हैं, आतिशबाजी की जाती है।इससे कॉलोनी वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध कर रही महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की थी।
आश्रम ने स्पष्ट किया कि पदयात्रा में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए हमेशा अपील की जाती रही है। जो लोग सड़क किनारे भजन-संकीर्तन करते हैं, वे आश्रम के अनुयायी नहीं हैं। फिर भी, विरोध को देखते हुए पदयात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।प्रेमानंद महाराज रात के लगभग 2 बजे पद यात्रा कर अपने भक्तों को दर्शन देते थे। महाराज के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से उनके अनुयायी सड़कों के दोनों ओर खड़े हो जाते थे और महाराज के दर्शन कर अपने आप को कृतज्ञ महसूस करते थे।