आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं महिलाएं, जीविका के तहत मिला रोजगार प्रशिक्षण

प्रखंड के कुलमनपुर गांव में लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रशिक्षण में जीविका मित्र मंजू द्विवेदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक कौशल एवं वित्तीय प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।

केटी न्यूज/केसठ। 

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली दो लाख रुपये की सहायता राशि का उपयोग योजनाबद्ध तरीके से किया जाए, जिसमें एक हिस्सा कौशल विकास पर तथा शेष राशि छोटे-छोटे व्यवसायों में निवेश कर स्थायी आय का स्रोत बनाया जा सकता है।इस दौरान महिलाओं को पशुपालन, कृषि, हस्तशिल्प सहित अन्य लघु उद्योगों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही समूह आधारित कार्य प्रणाली पर जोर देते हुए स्वयं सहायता समूह बनाकर सामूहिक रूप से व्यवसाय संचालित करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में डिजिटल माध्यमों के उपयोग और स्थानीय बाजार से जुड़ने के बारे में भी जानकारी दी गई।