Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

डुमरांव में कई जगहों पर आयोजित हुआ योग शिविर, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

डुमरांव में कई जगहों पर आयोजित हुआ योग शिविर, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

- योग के बिना हम नहीं रह सकते नीरोग - प्राचार्य

केटी न्यूूज/डुमरांव 

डुमरांव में कई जगहों पर आयोजित हुआ योग शिविर, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

शुक्रवार को डुमरांव के शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान व शहीद पॉर्क में योग गुरू सह व्याख्याता डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। इन योग शिविरों में बड़ी संख्या में लोग शामिल  हुए। इस दौरान योग शिक्षक सुधीर कुमार तथा रूपा देवी भी सहयोगी योग शिक्षक के रूप में मौजूद रहे। शिविर की शुरूआत डायट परिसर से हुई।

डुमरांव में कई जगहों पर आयोजित हुआ योग शिविर, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

जहा सुबह छह बजे डायट के प्राचार्य  विवेक कुमार मौर्य तथा योग शिक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन व मंत्रोच्चार के बीच योग शिविर का उद्घाटन किया गया। इसके बाद योग प्रशिक्षकों द्वारा बारी बारी से शीर्षासन, तड़ासन, सूर्य नमस्कार सहित योग के कई अन्य आसनों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, क्लबों के सदस्य तथा कई अन्य लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।

डुमरांव में कई जगहों पर आयोजित हुआ योग शिविर, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

योग के बाद सभी लोगों को शरबत पिलाया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। योग के बिना हम नीरोग नहीं रह सकते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए। योग शिक्षक डॉ संजय ने बताया कि योग करने से मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है। इसके अलावे शहीद पार्क में भी शिविर लगा योगाभ्यास कराया गया।

डुमरांव में कई जगहों पर आयोजित हुआ योग शिविर, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

इस योग शिविर को संपन्न कराने में महर्षि विश्वामित्र योग एवं परामर्श संस्थान डुमरांव, महर्षि पतंजलि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, नेहरू युवा केंद्र, बक्सर आरोग्य भारती शांति महिला विकास समिति, नेहरू युवा विकास समिति, नवरंग कला मंच, दिशा एक प्रयास, बक्सर की अहम भूमिका रही। मौके पर आयुर्वेदाचार्य डॉ. शैलेश कुमार पाठक, संत कुमार, पिंकी पाठक, शीला त्रिवेदी, रूपा

डुमरांव में कई जगहों पर आयोजित हुआ योग शिविर, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

, व्याख्याता भूपेंद्र सिंह, मनोरंजन सिंह, दिनेश सिंह, संगीता कुमारी, उमेश कुमार रौनियार, रूपा देवी, श्रेया पाठक, श्याम प्रकाश यादव, आदित्य कुमार, दुर्गावती देवी, कोमल कुमारी, ओम ज्योति भगत, माधुरी देवी, सुनीता देवी, संगीता कुमारी, संजय कुमार सिंह, शशिकांत, राजेश्वर प्रसाद, राजकुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।