Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

योगी सरकार मुख्तार अंसारी की मौत की कराए उच्चस्तरीय जांच -मायावती

बसपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मुख्तार अंसारी की मौत पर प्रतिक्रिया जाहिर की

योगी सरकार मुख्तार अंसारी की मौत की कराए उच्चस्तरीय जांच -मायावती
Mayawati

केटी न्यूज /लखनऊ।

बसपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मुख्तार अंसारी की मौत पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने एक तरफ जहां परिवार को सांत्वना दी है, वहीं योगी सरकार से सवाल भी किए हैं।

योगी सरकार मुख्तार अंसारी की मौत की कराए उच्चस्तरीय जांच -मायावती

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा है कि मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो लगातार आशंकाएं व गंभीर आरोप लगाए गए हैं उनकी उच्च-स्तरीय जाँच जरूरी है। ताकि उनकी मौत के सही तथ्य सामने आ सकें। ऐसे में उनके परिवार का दुःखी होना स्वाभाविक है। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

योगी सरकार मुख्तार अंसारी की मौत की कराए उच्चस्तरीय जांच -मायावती

 

उधर, सपा ने भी इस मामले में सरकार पर सवाल उठाए हैं ।प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी की जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई वह अत्यधिक चिंताजनक है। उन्होंने न्यायालय में अर्ज़ी देकर पहले ही ज़हर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मौजूदा व्यवस्था में तो न जेल में कोई सुरक्षित, न पुलिस कस्टडी में और न अपने घर में। प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा करके लोगों को मुँह बंद रखने को विवश किया जा रहा है। क्या मुख़्तार अंसारी द्वारा न्यायालय में दी गयी अर्ज़ी के आधार पर कोई न्यायिक जाँच के आदेश करेगी यूपी सरकार!

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।