Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

महाकुंभ 2025 में पिंक टैक्सी की मिलेगी सुविधा,महिला चालक भी रहेंगी ड्राइवर

योगी सरकार महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रांसपोर्ट की सुविधा के लिए ओला और उबर की तर्ज पर एप के जरिए ऑनलाइन ई-रिक्शा और ई-ऑटो बुकिंग सुविधा देने जा रही है।

महाकुंभ 2025 में पिंक टैक्सी की मिलेगी सुविधा,महिला चालक भी रहेंगी ड्राइवर
Kumbh Mela

केटी न्यूज़/प्रयागराज

योगी सरकार महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रांसपोर्ट की सुविधा के लिए ओला और उबर की तर्ज पर एप के जरिए ऑनलाइन ई-रिक्शा और ई-ऑटो बुकिंग सुविधा देने जा रही है। इन ई-व्हीकल्स के ड्राइवर पूरी तरह ट्रेंड और वेल बिहेव्ड होंगे। इसके अलावा पिंक टैक्सी की सुविधा भी मिलेगी। शुरुआत में 30-40 पिंक टैक्सी की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें महिला चालक भी होंगी। श्रद्धालुओं को मनमाना किराया वसूलने वाले रिक्शा चालकों से छुटकारा मिलेगा।

महाकुंभ 2025 में पिंक टैक्सी की मिलेगी सुविधा,महिला चालक भी रहेंगी ड्राइवर

महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना आए इसके लिए योगी सरकार ने पूरी मशीनरी को काम पर लगा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं इसकी माॅनिटरिंग भी कर रहे हैं। सरकारी परिवहन के साथ-साथ निजी परिवहन को दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि टैक्सी ऑपरेटर श्रद्धालुओं से मनमाना चार्ज नहीं वसूल कर पाए।15 दिसंबर से शुरू हो रही इस सेवा में श्रद्धालु लोकल राइड के लिए ई-व्हीकल्स चुन सकेंगे।

महाकुंभ 2025 में पिंक टैक्सी की मिलेगी सुविधा,महिला चालक भी रहेंगी ड्राइवर

महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सरकार की ओर से इन श्रद्धालुओं को प्रयागराज लाने के लिए 7 हजार से अधिक रोडवेज बसों और 550 शटल बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। जबकि रेलवे भी 1 हजार ट्रेनों के अलावा कुल 3 हजार ट्रेनें चलाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।