Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बेलगाम ट्रक के धक्के से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर तीन घण्टे चौसा-मोहनिया मार्ग जाम

चौसा- मोहनिया मार्ग पर राजपुर थाने के नगेन्द्रपुर के पास एक तवज रफ्तार बेलगाम ट्रक के धक्के से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी के बाद घर मे कोहराम मच गया। दूसरी तरफ आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चौसा-मोहनिया पथ को जाम कर दिया।

बेलगाम ट्रक के धक्के से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर तीन घण्टे चौसा-मोहनिया मार्ग जाम

बेलगाम ट्रक के धक्के से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर तीन घण्टे चौसा-मोहनिया मार्ग जाम

पत्नी को बस पकड़ा वापस घर जा रहा था सद्दाम तभी हो गई हादसा

केटी न्यूज/बक्सर  

चौसा- मोहनिया मार्ग पर राजपुर थाने के नगेन्द्रपुर के पास एक तवज रफ्तार बेलगाम ट्रक के धक्के से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी के बाद घर मे कोहराम मच गया। दूसरी तरफ आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चौसा-मोहनिया पथ को जाम कर दिया। इसकी सूचना पर मुफस्सिल व राजपुर थाने की पुलिस पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे बीडीओ अशोक कुमार के समझाने व मुआवजा दिए जाने का आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। लगभग तीन घण्टे सड़क जाम से दोनो तरफ वाहनों की कतार लग गई। 

बेलगाम ट्रक के धक्के से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर तीन घण्टे चौसा-मोहनिया मार्ग जाम

दुर्घटना शनिवार की सुबह सात बजे की है। डिहरी पंचायत के खरगपुरा निवासी मुस्लिम अंसारी का पुत्र सद्दाम अंसारी अपनी पत्नी राफियत बेगम को स्कॉलर शिप का फार्म भरने आरा जाना था जिसे बक्सर के लिए बस पकडाने नागेन्द्रपुर आया था।  जहा पत्नी को बस में पकड़ाने के बाद वापस घर जा रहा था। इसी बीच चौसा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोक दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही, ट्रक चालक ट्रक ले फरार हो गया। इस घटना की जानकारी के बाद घर मे कोहराम मच गया। पत्नी भी बीच रास्ते से वापस लौट आयी। वही, आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मुआवजा की मांग को लेकर चौसा-मोहनिया हाइवे को जाम कर दिया।

बेलगाम ट्रक के धक्के से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर तीन घण्टे चौसा-मोहनिया मार्ग जाम

इस घटना की सूचना पर जहा मुफस्सिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार व राजपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे व आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास शुरू किया गया। वही, घटना की सूचना पर चौसा बीडीओ अशोक कुमार, जिप सदस्य पूजा देवी पहुंची लोगों को समझाया व मुआवजा दिए जाने का आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया। लगभग तीन घण्टे सड़क जाम से वाहनों की कतार लग गई थी। पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बेलगाम ट्रक के धक्के से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर तीन घण्टे चौसा-मोहनिया मार्ग जाम

इस सम्वन्ध में बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि की राशि उपलब्ध कराई गई। साथ ही पारिवारिक लाभ खाते में दिए जाने का आश्वासन के साथ आगे कागजी कोरम पूरा होने पर आपदा के तहत मिलने वाले सरकारी सहायता दिलाये जाने का आश्वासन दिया गया है।

बेलगाम ट्रक के धक्के से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर तीन घण्टे चौसा-मोहनिया मार्ग जाम

सद्दाम की दो बेटियों के सर से उठा पिता का साया

मृतक सद्दाम के सिर्फ दो बेटियां है। एक चार वर्षीय हुनैरा व दूसरी दो वर्षीय ताहिरा। जिनके सर से पिता का साया उठ गया है। हालांकि, पारिवारिक दृष्टि से सद्दाम मामूली परिवार से ताल्लुक रखता था। वह अपने परिवार का मुखिया था, जो गैराज में रहकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। अब जब वह नही रहा तो उसके परिवार दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।