राजपुर मे मिली महिला की सिरकटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

राजपुर मे मिली महिला की सिरकटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

- तीन चार दिन पुराना है शव, नोंच रहे थे कुत्तें, रोहतास से पानी के बहाव में आने की जताई जा रही है आशंका

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर थाना क्षेत्र के संगराव के पास नहर में शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का सिरकटा शव बरामद हुआ है। शव को देख ऐसा लग रहा था कि तीन चार दिन पहले उसकी हत्या कर फेंका गया है। पानी में शव होने से वह सड़क चुका था, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो राजपुर पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जें में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा। मृतका की उम्र 30 वर्ष के आस पास बताई जा रही है।

शव मिलने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोग उसके संबंध में जानने को उत्सुक थे। लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या रोहतास में कर नहर में फेका गया होगा, जो पानी के बहाव के कारण राजपुर थाना क्षेत्र में चला आया। महिला के शव के साथ ही उसके कपड़े भी सड़ गल गए है। हालांकि हाथों में चुड़िया मौजूद है। जिससे उसके शादी शुदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

एक पखवाड़े पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी मिली थी अज्ञात लाश

बता दें कि इसके पहले 8 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभुअर गांव के पास नहर में एक 30-32 वर्षीय युवती का शव मिला था। पुलिस अभी इस शव का पहचान भी नहीं कर पाई है कि राजपुर थाना क्षेत्र में भी महिला का सिरकटा शव मिल गया। वही जानकारों की मानें तो इसके पहले भी इस इलाके में कुछ अज्ञात शव बरामद हुए थे। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

क्या कहते है थानाध्यक्ष

संगराव के पास नहर में एक अज्ञात 30 वर्षीय युवती का सिरकटी लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया शव रोहतास से इधर पानी में बहकर आने की बात प्रतीत हो रही है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। राजेश मालाकार, थानाध्यक्ष, राजपुर