Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

आग से जलकर राख हुआ 50 बोझ धान, विकलांग व्यक्ति और परिवार की हुई भारी क्षति

बलिया । फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शुक्रवार को करीब एक बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने छत पर रखे धान को जला दिया।

आग से जलकर राख हुआ 50 बोझ धान, विकलांग व्यक्ति और परिवार की हुई भारी क्षति

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया । फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शुक्रवार को करीब एक बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने छत पर रखे धान को जला दिया। आग से लगभग 50 बोझ धान और कुछ घरेलू सामान जलकर राख हो गए। जैसे ही आग की सूचना मिली, गांववाले घटनास्थल पर जुट गए और निजी पंपसेट व हैंडपंप का उपयोग करके करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक छत पर रखा धान पूरी तरह जल चुका था। 

पीड़ित कमलेश्वर चौहान ने बताया कि करीब 50 बोझ धान और कुछ घरेलू सामान आग में जल गए। वे दोनों पैरों से विकलांग हैं और अपनी पत्नी गुड्डी देवी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय कमलेश्वर खेत में धान पीटने गए हुए थे, तभी उनके घर से धुएं का गुबार उठते देखा गया। देखते-देखते छत पर रखा धान आग का गोला बन गया। ग्रामीणों और पीड़ित का कहना है कि इस अगलगी से प्रभावित परिवार को जल्द ही सरकारी सहायता और राहत मिलनी चाहिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।