Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

पुण्यतिथि पर गरीबों को 501 कंबल बांटे, सांसद नीरज शेखर ने की सराहना

बलिया। त्रिकालपुर गांव में शनिवार को किसान मोर्चा के भाजपा मंडल अध्यक्ष गड़वार, विनोद कुमार सिंह के पिता स्व. रामेश्वर सिंह की नौवीं पुण्यतिथि पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने गरीब,

पुण्यतिथि पर गरीबों को 501 कंबल बांटे, सांसद नीरज शेखर ने की सराहना

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। त्रिकालपुर गांव में शनिवार को किसान मोर्चा के भाजपा मंडल अध्यक्ष गड़वार, विनोद कुमार सिंह के पिता स्व. रामेश्वर सिंह की नौवीं पुण्यतिथि पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों को ठंड से बचाने के लिए 501 कंबल वितरित किए। इस मौके पर स्व. रामेश्वर सिंह के जीवन और कार्यों पर चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण एक पुनीत कार्य है, जो विनोद सिंह पिछले आठ वर्षों से कर रहे हैं और इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर संतोष पाण्डेय, मंगल सिंह सेंगर, अनिल वर्मा, सच्चितानंद सिंह, अजय सिंह, नंदजी सिंह, नीरज मिश्रा, शंभूनाथ गिरि, अमरेन्द्र उपाध्याय, संत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने की और संचालन अभिजीत तिवारी ने किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।