Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

ऑटो चालक को अपराधियों ने गोलियों से भुना मौत, ताबड़तोड़ बरसाई 9 गोलियां

ऑटो चालक को अपराधियों ने गोलियों से भुना मौत, ताबड़तोड़ बरसाई 9 गोलियां

केटी न्यूज /पटना 

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के सटे इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक ऑटो ड्राइवर की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। 

ऑटो चालक को अपराधियों ने गोलियों से भुना मौत, ताबड़तोड़ बरसाई 9 गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के मेहंदीगंज में अपराधियों ने शुक्रवार को ऑटो चालक को गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ऑटो चालक को बैक टू बैक 9 गोलियां मारी हैं। घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल से आए अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से भाग निकले। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

ऑटो चालक को अपराधियों ने गोलियों से भुना मौत, ताबड़तोड़ बरसाई 9 गोलियां

बताया जा रहा है कि, पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के पैजावा स्थित देव पेट्रोलपंप के समीप बाइक सवार बदमाशों ने युवक को ताबड़तोड़ गोली मारी है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल क़याम हो गया है। फिलहाल इस घटना को लेकर आस - पास के लोगों में काफी चर्चा का बाजार तेज हो गया है कि, आखिर ये बाइक सवार बदमाश कौन थे और उनके इस हत्या के पीछे का मकसद क्या था!

ऑटो चालक को अपराधियों ने गोलियों से भुना मौत, ताबड़तोड़ बरसाई 9 गोलियां

उधर, इस घटना में मृतक की पहचान मालसलामी क्षेत्र निवासी अजय कुमार उर्फ सोनू के रूप में की गई। यह मीठापुर मंडी सब्जी लाने अपने ऑटो से जा रहा था। उसी दौरान पेट्रोल पंप पर गाड़ी में ईंधन लेने के लिए रुका तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने इस पार लगातार गोलियों की बौछार कर डाली। अपराधियों ने ऑटो ड्राइवर को 9 गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।