Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने सतीश कुमार को बनाया अपना उम्मीदवार

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने सतीश कुमार  को बनाया अपना उम्मीदवार
Satish Kumar

केटी न्यूज़/रामगढ़

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देशानुसार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।अनिल कुमार द्वारा इस घोषणा के साथ ही रामगढ़ के राजनीतिक मैदान में सरगर्मी बढ़ गई है।अनिल कुमार ने पिंटू यादव के नाम की घोषणा कर  कहा,पिंटू यादव पार्टी के एक निष्ठावान और मेहनती युवा हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का भी मानना है कि युवा ही देश को बदल सकते है।हमें विश्वास है कि वह रामगढ़ के लोगों की समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए काम करेंगे। साथ ही बहन मायावती और मान्यवर कांशीराम जी के सपनों का देश बनाने में अपना योगदान देंगे।

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने सतीश कुमार  को बनाया अपना उम्मीदवार

सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव के चाचा अंबिका यादव पूर्व में विधायक रहे हैं और विगत चुनाव में वे दूसरे स्थान पर रहे थे। लेकिन इस बार स्वास्थ्य कारणों से उनकी जगह उनके भतीजे बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव मैदान में होंगे। अनिल कुमार द्वारा इस घोषणा के साथ ही रामगढ़ के राजनीतिक मैदान में सरगर्मी बढ़ गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।