Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

अरविंद केजरीवाल को लगा एक और झटका

प्रवर्तन निदेशालय ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

अरविंद केजरीवाल को लगा एक और झटका
Amanatullah Khan

केटी न्यूज़/दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय  ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें वक्फ बोर्ड नियुक्ति घोटाले में में पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया गया। ईडी ने करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार 18 अप्रैल को विधायक अमानतुल्लाह खान ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए थे।

अरविंद केजरीवाल को लगा एक और झटका

संजय सिंह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उनके घर जा रही हैं।राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मोदी सरकार ऑपरेशन लोटस में पूरी तरह जुट गई है।मंत्रियों और विधायकों पर फर्जी मामले बनाकर उनको गिरफ्तार किया जा रहा है।अमानतुल्लाह खान के खिलाफ बेबुनियाद मामला बनाया गया। तानाशाही का अंत जल्द होगा। मैं उनके परिवार से मिलने जा रहा हूं।

अरविंद केजरीवाल को लगा एक और झटका

अमानतुल्लाह खान किस मामलें में हुए गिरफ्तार

ओखला विधायक अमानतुल्ला खान और आम आदमी पार्टी के नेता  पर आरोप है कि 'दिल्ली वक्फ बोर्ड' के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया। इसके साथ ही उन्होंने अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया है। ये भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।