Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

पतंग पकड़ते समय कुंए में गिरा बालक, मौत

पतंग पकड़ते समय कुंए में गिरा बालक, मौत

केटी न्यूज/गाजीपुर

सोमवार को एक 13 साल का बालक पतंग पकड़ने के चक्कर में कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। दुघर्टना मुहम्‍मदाबाद कोतवाली अंतर्गत हरिहरपुर गांव में हुई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में चारों तरफ कोहराम मच गया। घटना सुबह 10.30 बजे हरिहरपुर निवासी प्रिंस राम (14) पुत्र स्व. दिलीप राम पतंग देख रहा था। अचानक वह पतंग कट गई। जिसको पकड़ने के लिए वह दौड़ा उसने नीचे नहीं देखा और वह कुंए में गिर गया।

पतंग पकड़ते समय कुंए में गिरा बालक, मौत

गिरते ही उसके सर पर गंभीर चोट आई। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे गिरते हुए देखा और वह चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और परिजनों को भी सूचित किया गया। पुलिस बल को भी सूचना दी गई। मौके पर मुहम्‍मदाबाद कोतवाली पुलिस पहुंच गई। एक खटिया कुएं में लटकाया गया ।जिस पर उसके शरीर को रखा गया और बाहर खींचा गया। तब तक दुर्घटना में उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।