Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बक्सर पुलिस ने रंगेहाथ तीन आर्म्स तस्कर को पकड़ा,एक पिस्टल तीन देशी कट्टा बरामद

बक्सर पुलिस ने रंगेहाथ तीन आर्म्स तस्कर को पकड़ा,एक पिस्टल तीन देशी कट्टा बरामद

बक्सर पुलिस ने रंगेहाथ तीन आर्म्स तस्कर को पकड़ा,एक पिस्टल तीन देशी कट्टा बरामद

केटी न्यूज /बक्सर

 बक्सर पुलिस को मंगलवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर तीन आर्म्स तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि नगर थाना के नई बाजार (रविदास टोला ) में कुछ आर्म्स तस्कर आर्म्स बेचने के लिए जुट रहे है। जिसके बाद डीआईओ प्रभारी राजेश कुमार मालाकार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर भेजा गया।

बक्सर पुलिस ने रंगेहाथ तीन आर्म्स तस्कर को पकड़ा,एक पिस्टल तीन देशी कट्टा बरामद

जहां से सुचना के अनुसार तीन युवक खड़े थे जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पीछा कर दबोच लिया। तीनों अपराधियों की जब सर्च किया गया तो उनके पास से तीन देशी कट्टा, एक पिस्टल, सात खोखा,चार मोबाईल बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नई बाजार (रविदास टोला ) राजकुमार ऊर्फ पिता शिवकुमार राम के पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, सात खोखा, 2 मोबाइल बरामद हुआ है। वहीं आलोक कुमार पिता धीरेंद्र आजाद व सुजीत कुमार पिता शंकर राम के के पास से एक -एक देसी कट्टा व एक-एक मोबाइल बरामद हुआ है। तीन पकड़े गए अपराधियों ने आर्म्स खरीद विक्री की बात स्वीकार की है। वहीं बाइक चोरी के मामले में राजकुमार ऊर्फ टिंकू बाल सुधार गृह जा चूका है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।