Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

मुखिया प्रतिनिधि ने आवास सहायक के साथ मारपीट कर अपहरण का किया प्रयास, लोगों ने बचाई जान

मुखिया प्रतिनिधि ने आवास सहायक के साथ मारपीट कर अपहरण का किया प्रयास, लोगों ने बचाई जान
फोटो- मारपीट की घटना के बाद विरोध जताते आवास सहायक

- मारपीट के दौरान सरकारी कागजात फाड़ने, सोने का चेन व रूपए छिनने का लगाया आरोप

केटी न्यूज। बक्सर 

जिले के राजपुर अंचल के कैथहर कला पंचायत के आवास सहायक के साथ मुखिया प्रतिनिधि तथा उसके लोगों ने मारपीट कर अपहरण के उदेश्य से अपने वाहन में बैठा लिया था। लेकिन आस पास के लोगों ने उसे वाहन से खींच एक कमरे में बंद कर उसकी जान बचाई। इस दौरान मुखिया, उसके पुत्रों तथा आधा दर्जन अज्ञात लोगों द्वारा उसके साथ जमकर मारपीट किया गया तथा दैनिक भ्रमण पंजी, आधार कार्ड तथा सरकारी कागजात भी फाड़ दिया गया। पीड़ित आवास सहायक राहुल कुमार ने धनसोई थाने में दर्ज करवाए एफआईआर में बताया है कि वह राजपुर प्रखंड के देवढ़िया, तियरा एवं कैथहरकला पंचायत का आवास सहायक के पद पर कार्यरत है। शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह कैथहर कला पंचायत के मानिकपुर गांव में जियो टैंगिग कर गांव से बाहर निकल रहा था इसी दौरान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र यादव, उनके पुत्रों मनीष यादव, सर्वजीत यादव तथा छोटा पुत्र के साथ वार्ड सात के वार्ड सदस्य खोरइठा निवासी राजेश बैठा पुत्र एवं पांच सात अज्ञात लोग वहा पहुंचे तथा उसके हाथ से दैनिक भ्रमण पंजी तथा सरकारी कागाजत के साथ ही आधार कार्ड छिनकर फाड़ दिए तथा गाली देते हुए मारपीट करने लगे। उपेन्द्र यादव ने हथियार के बट से उसके माथा शरीर के कई अन्य जगहों पर प्रहार किया तथा गले से सोने का चेन छिन लिया।

जबकि उसके पुत्र मनीष यादव ने पाकेट से नौ सौ रूपए निकाल लिए। जबकि उसके साथ आए अन्य लोगों ने लात घूसों से मारते हुए उसे उठाकर मुखिया की स्कार्पियों वाहन में डाल दिए। राहुल ने बताया है कि वह रोने चिल्लाने लगा। जिसके बाद आस पास के लोगों ने उन लोगों के चंगुल से छुड़ा उसे एक कमरे में बंद कर दिए। जिससे उसकी जान बची। धनसोई थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वही दूसरी तरफ इस घटना के विरोध में राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर सभी आवास सहायको ने विरोध प्रदर्शन किया तथा बीडीओ इंदुबाला से आवास सहायकों की सुरक्षा की मांग की है। गौरतलब है कि इसके पहले भी उसी पंचायत के पूर्व आवास सहायक ने ऐसा ही आरोप मुखिया प्रतिनिधि पर लगाया था। इस संबंध में धनसोई थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने कहा कि आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।