Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मियों को वितरित किया गया सफाई किट

छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता और उपमहापौर रागिनी गुप्ता ने **नमस्ते योजना** के तहत नगर निगम के सफाई कर्मियों के बीच सफाई किट का वितरण किया।

नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मियों को वितरित किया गया सफाई किट

केटी न्यूज़ / छपरा

छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता और उपमहापौर रागिनी गुप्ता ने 'नमस्ते योजना' के तहत नगर निगम के सफाई कर्मियों के बीच सफाई किट का वितरण किया। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई इस योजना के अंतर्गत 51 प्रोफाइलिंग किए गए सफाई कर्मियों को पीपीई किट प्रदान की गई। इस किट में मास्क, गलब्स, जूता, टोपी सहित अन्य सुरक्षा सामग्री शामिल है। 

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय ने सफाई कर्मियों को किट वितरित करते हुए बताया कि अब सफाई कर्मी नमस्ते योजना के तहत प्रत्येक वार्ड में सफाई किट पहनकर जागरूकता फैलाएंगे और लोगों को सुरक्षा और सफाई के महत्व के बारे में जानकारी देंगे।

सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी संजीव मिश्रा ने बताया कि नमस्ते पोर्टल पर सफाई कर्मियों का प्रोफाइल दर्ज किया गया है, और नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार उनके प्रोफाइलिंग के आधार पर सफाई किट प्रदान की गई है। इस कार्यक्रम में सफाई कर्मियों के अलावा उप नगर आयुक्त, स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार और सभी सफाई निरीक्षक भी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।