Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

"सारण में 20-26 नवंबर को होगी ऐतिहासिक भागवत कथा"

मारुति मानस मंदिर में आगामी 20 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाली भागवत कथा के संबंध में मुख्य संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि यह भागवत कथा पूरे सारण जिले के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी।

"सारण में 20-26 नवंबर को होगी ऐतिहासिक भागवत कथा"

केटी न्यूज़/छपरा

मारुति मानस मंदिर में आगामी 20 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाली भागवत कथा के संबंध में मुख्य संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि यह भागवत कथा पूरे सारण जिले के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण बनेगा। यह कथा 20 नवंबर से 26 नवंबर तक चलेगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त युग प्रवर्तक और धर्म सम्राट यज्ञ पीठाधीश्वर विद्या वाचस्पति श्री श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर इंद्रदेवईश्वरआनंद सरस्वती जी महाराज के अमृत वचनों का भक्तजन लाभ उठाएंगे। 

इस अवसर पर शैलेंद्र सेगर ने कहा कि मारुति मानस मंदिर में भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ की तैयारी शुरू हो चुकी है और सभी सनातनी युवा पूरे मन और योग से इस आयोजन में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सीपीएस के डायरेक्टर हरेंद्र कुमार सिंह ने इस भागवत कथा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इस आयोजन से सारण जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को एक नई ऊंचाई मिलेगी। 

जितेंद्र कुमार सिंह ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सभी लोग तन, मन और धन से इस धार्मिक कार्य में लगे हुए हैं और यह कथा सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। इस प्रेस वार्ता में सभी वक्ताओं ने इस महान धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी मेहनत और श्रद्धा से काम करने का संकल्प लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।