Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

महाकुंभ को लेकर सीएम योगी ने की एक बैठक,मांस मदिरा की क्रय-विक्रय पर लगाई रोक

आज रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज दौरे पर रहे।उन्होंने 13 अखाड़ों, खाक चौक, दंडी बाड़ा और आचार्य बाड़ा के प्रतिनिधियों के साथ महाकुंभ को लेकर एक बैठक की।

महाकुंभ को लेकर सीएम योगी ने की एक बैठक,मांस मदिरा की क्रय-विक्रय पर लगाई रोक
CM Yogi

केटी न्यूज़/प्रयागराज

आज रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज दौरे पर रहे।उन्होंने 13 अखाड़ों, खाक चौक, दंडी बाड़ा और आचार्य बाड़ा के प्रतिनिधियों के साथ महाकुंभ को लेकर एक बैठक की।इस दौरान उन्होंने महाकुंभ को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कुंभ के लोगो का उद्घाटन की भी किया।

महाकुंभ को लेकर सीएम योगी ने की एक बैठक,मांस मदिरा की क्रय-विक्रय पर लगाई रोक

सीएम योगी परेड स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद मोटर बोट से संगम नोज पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा यमुना का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सीएम योगी ने पवित्र अक्षयवट, पातालपुरी, सरस्वती कूप और लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन किया और कुंभ के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की। दोपहर बाद उन्होंने भारद्वाज कोरिडोर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आईईआरटी सेतु का निरीक्षण करते निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने वेणीमाधव मंदिर का भी दर्शन-पूजन किया।

महाकुंभ को लेकर सीएम योगी ने की एक बैठक,मांस मदिरा की क्रय-विक्रय पर लगाई रोक

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ के दौरान यहां मांस-मदिरा की बिक्री नहीं होगी।सीएम ने बैठक में कहा कि साधु-संतों, संन्यासियों व वैरागियों सहित समस्त सनातन समाज की भावनाओं का सम्मान रखते हुए प्रयागराज की शास्त्रीय सीमा में मांस-मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है।  सीएम योगी ने यह भी कहा कि महाकुंभ के दौरान ब्रह्मलीन होने वाले साधु-संतों की समाधि के लिए प्रयागराज में शीघ्र ही भूमि आरक्षित कर दी जाएगी। 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।