Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बलिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 24 शिकायतों में से 6 का त्वरित निस्तारण

जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित शिकायतों पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए।

बलिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 24 शिकायतों में से 6 का त्वरित निस्तारण

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। जनपद की सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने तहसील बैरिया में जनशिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित शिकायतों पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस और आईजीआरएस पर आई शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और कोई शिकायत लंबित न रहे। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 शिकायतें आईं, जिनमें से 6 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, राशन, सड़क, अवैध कब्जा, अंश, चकबंदी और सड़क निर्माण से संबंधित शिकायतें आईं, जिनका निस्तारण त्वरित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।