Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
Keshav Times

सरफिरे आशिक ने प्रेमिका को मारी गोली

बिहार के कटिहार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

सरफिरे आशिक ने प्रेमिका को मारी गोली
Murder

केटी न्यूज़/मुजफ्फरपुर

बिहार के कटिहार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को कोर्ट में गवाही देने से पहले ही गोली मार दी। ये मामला कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र का है। जहां सिरफिरे आशिक ने गोली मार कर अपनी गर्लफ्रेंड अंजली कुमारी की हत्या कर दी। 

सरफिरे आशिक ने प्रेमिका को मारी गोली

मृतका अंजली का युवक अमोद के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक को शक था की अंजली किसी और के साथ भी प्रेम-प्रसंग में थी। इसके बाद अमोद ने अपनी प्रेमिका अंजली की कुछ निजी तस्वीर और वीडियो को वायरल कर दिए।जिसके बाद अंजली और उनके परिजनों ने प्रेमी युवक अमोद पर प्राथमिकी दर्ज कराई । इसी मामले में प्रेमी अमोद जेल से कुछ दिनों पहले ही बाहर निकला था। मृतका पर केस कंप्रोमाइज करने का दवाब बना रहा था। 

सरफिरे आशिक ने प्रेमिका को मारी गोली

शुक्रवार को  केस की अंतिम गवाही के रूप में अंजली की गवाही होनी थी।उससे पहले आधी रात के वक्त जब अंजली अपनी मां के साथ बरामदे में सोई थी। युवक ने अंजली की कनपटी में गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।