Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब
Keshav Times

जिला जज और डीएम ने किया जिला जेल का निरीक्षण

जिला जज और डीएम ने किया जिला जेल का निरीक्षण
जेल का निरीक्षण कर निकलते अधिकारी

जेल की पुरुष-महिला बैरक, रसोईघर और अस्पताल का किया मुआयना

एसपी ने कहा-जेल के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाए

केटी न्यूज/गाजीपुर

जिला जज संजय कुमार, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा संयुक्त रुप से बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार में कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक, रसोई घर आदि का निरीक्षण किया तथा कारागार में लगाए सीसीटीवी कैमरे के संचालन व्यवस्था की जांच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियों के संबंध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाॅक रजिस्टर की जांच की गई। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। कारागार में रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाए। इसके लिए रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाएं। इसके अतिरिक्त महिला बंदी गृह में दी जा रही सुविधाओं के बाबत भी जिलाधिकारी ने जानकारी ली।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।