Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा
Keshav Times

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रगति की समीक्षा की, सुधार के निर्देश दिए

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में कम प्रगति पर नाराजगी जताई और प्रभारी चिकित्साधिकारी को इसे सुधारने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रगति की समीक्षा की, सुधार के निर्देश दिए

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया।  जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में कम प्रगति पर नाराजगी जताई और प्रभारी चिकित्साधिकारी को इसे सुधारने के निर्देश दिए।

उन्होंने संस्थागत प्रसव में भी अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर सभी चिकित्सा अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, नियमित टीकाकरण और जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों के भुगतान में प्रगति लाने की बात भी कही। जिलाधिकारी ने अपंजीकृत निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में परिवार कल्याण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई, और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का आदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। 

जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में कमी पर भी नाराजगी जताई और सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी द्विवेदी ने बताया कि जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट स्थापित हो गई है और इसका लाइसेंस भी मिल गया है, इसे जल्द शुरू किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज और सीएमएस सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।