Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

बक्सर व डुमरांव में बस स्टैंड के निर्माण में उदासीनता पर डीएम ने जताई नाराजगी

बक्सर व डुमरांव में बस स्टैंड के निर्माण में उदासीनता पर डीएम ने जताई नाराजगी

- नगर निकायों के ईओ को बरसात पूर्व नालों की सफाई व बाढ़ पूर्व तैयारियां पूरी करने का दिया निर्देश

- डीएम ने की बक्सर व डुमरांव में बस स्टैंड निर्माण व लैंड फिल साईट निर्माण की समीक्षा

केटी न्यूज/बक्सर

जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बक्सर एवं डुमरांव में बस स्टैण्ड तथा लैण्ड फिल साईट के निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। समीक्षा के क्रम में डीएम ने पाया कि नगर निकाय क्षेत्र में लैण्ड फिल साइट एवं बस स्टैण्ड के निर्माण के लिए संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है। डीएम ने इस पर गहरी नाराजगी जताई तथा सभी संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि विशेष अभिरूचि लेते हुए उपर्युक्त कार्यों का निष्पादन समय-सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करेंगे। जबकि लैण्ड फिल साइट स्थल चयन होने के बावजूद कूडा निस्तारण एवं साफ सफाई नहीं किए जाने के कारण नगर पंचायत ब्रह्मपुर के ईओ से स्पष्टीकरण पूछा गया।

डुमरांव ईओ को 24 घंटे में लैंड फिल साइट का प्रस्ताव देने का निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के लैण्ड फिल साइट के लिए स्थल का प्रस्ताव 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया। डीएम ने कहा कि इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  वही बक्सर एवं चौसा के लैण्ड फिल साइट के लिए वैकल्पिक प्रस्ताव भी उपलब्ध कराने का निर्देश अंचलाधिकारी इटाढ़ी एवं चौसा को दिया गया। जबकि इटाढ़ी प्रखंड के खतिबा मौजा में लैण्ड फिल साइट के पूर्व में किए गए चयन का वांछित प्रतिवेदन नहीं देने के बिन्दु पर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर को संयुक्त रूप से जांच करते हुए विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

नालों की सफाई व बाढ़ पूर्व तैयारी कर ले ईओ

समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने सभी नगर निकायों एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ पूर्व वर्षापात के आलोक में अपने क्षेत्र में सभी तैयारियां पूरी कर लें। इसके तहत सभी नालों की पूर्ण रूपेण सफाई कराने का निर्देश दिया गया। ताकि वर्षा के दिनों में कहीं पर भी जल जमाव की समस्या उत्पन्न न हो।

डुमरांव में बस स्टैंड का निर्माण शीघ्र कराने का निर्देेश

डीएम ने डुमरांव बस स्टैण्ड के लिए चयनित भूमि पर बस पड़ाव का शीघ्र निर्माण कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव को दिया। वही, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बस स्टैण्ड पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं जैस पेयजल, शौचालय, रौशनी आदि की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। जबकि बक्सर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को वर्तमान बस स्टैण्ड पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जल संसाधन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देशित किया गया। बता दें कि डुमरांव में बस स्टैंड के अभाव में शहरी क्षेत्र में मुख्य पथ के किनारे ही यात्री बसे खड़ी होती है, जिस कारण हर दिन घंटो जाम लगता है। बस स्टैंड के अभाव में यात्रियों को भी सड़क किनारे खड़ होकर ही अपने निर्धारित वाहन का इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान उन्हें मौमस की मार झेलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जबकि यात्रियों को शौच व पेयजल के लिए भी भटकना पड़ता है। पिछले कई दशक से डुमरांव में बस स्टैंड का निर्माण कार्य लंबित पड़ा है। जिससे लोगों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब डीएम के पहल के बाद डुमरांव वासियों में इस बात की उम्मीद जगी है कि जल्दी ही शहर को बस स्टैंड का तोहफा मिलेगा। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समहर्ता बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, बक्सर एवं डुमरांव के भूमि सुधार उपसमाहर्ता डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, संबंधित नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।