डुमरांव पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा

डुमरांव पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है।

डुमरांव पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है।पहली गिरफ्तारी मारपीट के एक मामले में की गई। पुलिस के अनुसार नगर के रजई मित्र की गली निवासी मोहन प्रसाद, पिता स्वर्गीय बुचन प्रसाद के खिलाफ मोहल्ले के ही प्रगति कुमार, पिता मदन सिंह द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में डुमरांव थाना कांड संख्या 54/26 के फरार अभियुक्त सिमरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी विश्वामित्र राय, पिता रविन्द्र राय को भी पुलिस ने दबोच लिया। बताया जाता है कि वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी तलाश जारी थी।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बक्सर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।