शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कार्यकर्ताओं के सम्मान का दिया संदेश, बक्सर में शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री एवं बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी का शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बक्सर आगमन पर भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ब्रह्मपुर से लेकर बक्सर शहर तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अभिनंदन और स्वागत समारोहों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कार्यकर्ताओं के सम्मान का दिया संदेश, बक्सर में शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत

__ पहली बार शिक्षा मंत्री के रूप में पहुंचे बक्सर, संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर दिया जोर

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री एवं बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी का शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बक्सर आगमन पर भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ब्रह्मपुर से लेकर बक्सर शहर तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अभिनंदन और स्वागत समारोहों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया। मंत्री बनने के बाद जिले में उनके पहले दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शिक्षा मंत्री भाजपा कार्यालय, अहिरौली पहुंचे, जहां आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा और सहयोगी दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं ने आरती उतारकर, चंदन का तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन भाजपा महामंत्री धनंजय त्रिगुण ने किया।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। संगठन में निरंतर सक्रियता, समर्पण और धैर्य रखने वाले कार्यकर्ताओं को समय आने पर उचित जिम्मेदारियां अवश्य मिलती हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में सक्रिय रहे हैं और पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के अभियान में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार कार्य कर रही है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि मिथिलेश तिवारी का राजनीतिक जीवन कार्यकर्ता आधारित राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कभी कम नहीं हुई। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए बिहार जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि शिक्षा मंत्री के रूप में मिथिलेश तिवारी बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।समारोह में जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, हम के जिलाध्यक्ष ऋषि राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, राजवंश सिंह, सच्चिदानंद भगत, भोला सिंह, बलिराम कुशवाहा, पुनीत सिंह, इंद्रजीत बहादुर सिंह, इंदु देवी, शीला त्रिवेदी, रमेश गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, संध्या पांडेय, अरविंद पासवान, दीपक पांडेय, रानी चौबे, पिंकी पाठक, प्रतिभा सिंह, दुर्गावती चतुर्वेदी, शोभा सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश राय, अविनाश पांडेय तथा मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के स्वागत में उत्साहपूर्ण नारे लगाए और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।