Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायत की

अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन
Arvind Kejriwal

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायत की जांच करने और तथ्यों का पता लगाकर आदर्श आचार संहिता के मुताबिक तत्काल उचित कार्रवाई करने को कहा है। 

अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन

इस संबंध में कार्रवाई की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की थी। 

अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त  राजीव कुमार से मुलाकात कर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा की शिकायत की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर उन्हें एक चिठ्ठी सौंपी। केजरीवाल ने चिट्ठी में आरोप लगाया है कि प्रवेश वर्मा महिलाओं को खुले में 1100 रुपये बांट रहे हैं। वो सरासर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रवेश वर्मा नौकरियों का झांसा देकर वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा केजरीवाल ने मांग की है कि डीईओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड और ट्रांसफर किया जाए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।