रोज़गार का सुनहरा मौका: 20 फरवरी को बक्सर में एकदिवसीय रोजगार शिविरि

बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 20 फरवरी को बड़ा अवसर आने वाला है। जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा एकदिवसीय नियुक्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिष्ठित कंपनी हिरो साइकल (सागर माइक्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा सीधे चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रोज़गार का सुनहरा मौका: 20 फरवरी को बक्सर में एकदिवसीय रोजगार शिविरि

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 20 फरवरी को बड़ा अवसर आने वाला है। जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा एकदिवसीय नियुक्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिष्ठित कंपनी हिरो साइकल (सागर माइक्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा सीधे चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।यह नियुक्ति शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान परिसर, बक्सर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित होगा। कंपनी द्वारा धातु गैस वेल्डर (एमआईजी वेल्डर), टंगस्टन गैस वेल्डर (टीआईजी वेल्डर) एवं फ्रेशर (प्रशिक्षु) पदों पर कुल 80 रिक्तियों के लिए चयन किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को 15,164 रुपये से 23,359 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। कार्यस्थल लुधियाना (पंजाब) निर्धारित है।इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, स्नातक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अथवा डिप्लोमा निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है तथा यह अवसर पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। योग्यतानुसार अभ्यर्थियों का चयन शिविर स्थल पर ही साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य किया गया है। जिन युवाओं का पंजीकरण अब तक नहीं हुआ है, वे राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। नियुक्ति शिविर में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना जीवन-वृत्त (बायोडाटा) एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा।प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित है, जबकि नियुक्ति संबंधी शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।