08 मई को बक्सर में रोजगार शिविर, 200 पदों पर होगी भर्ती

जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय परिसर में 08 मई को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होगा।

08 मई को बक्सर में रोजगार शिविर, 200 पदों पर होगी भर्ती

__ मशीन ऑपरेटर व सहायक पद के लिए अवसर, 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

केटी न्यूज/बक्सर

जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय परिसर में 08 मई को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होगा।इस रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी पावरपैक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भर्ती की जाएगी। कंपनी के प्रतिनिधि शिविर स्थल पर ही अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर करेंगे। भर्ती के अंतर्गत मशीन संचालक एवं सहायक के कुल 200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 22,080 रुपये वेतन दिया जाएगा।

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में निरक्षर से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिले के बावल सेक्टर-3 में होगा। कंपनी द्वारा महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा।सुविधाओं के तहत आवास के लिए प्रति बिस्तर एक हजार रुपये तथा भोजन की व्यवस्था 18 रुपये प्रतिदिन की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही दिन में दो बार चाय भी दी जाएगी।रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है।

जो अभ्यर्थी अब तक पंजीकृत नहीं हैं, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा एवं आधार कार्ड लेकर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे, जबकि जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदान करने तक सीमित रहेगी।जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।