भ्रष्ट कर्मी पर बिफरे बीडीओ कहा इनकी चिट्ठी तैयार करो

डुमरांव प्रखंड कार्यालय नंदन गांव के लोग जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए गए हुए थे। जन्म प्रमाण पत्र वितरण करने वाले कर्मी ने उनसे प्रति प्रमाण पत्र के लिए एक सौ रूपये का डिमांड किया। प्रमाण पत्र लेने वाले लोग उससे जो पैसा लगता है, उसका रशीद काट देने के लिए आग्रह किया, लेकिन कर्मी कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं था।

भ्रष्ट कर्मी पर बिफरे बीडीओ कहा इनकी चिट्ठी तैयार करो

- प्रखंड कार्यालय कर्मी के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र देने के लिए मांगी गई थी नजराना

- प्रमाण पत्र लेने गए नंदन के लोगों ने धरना पर बैठ करने लगे नारेबाजी

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव प्रखंड कार्यालय नंदन गांव के लोग जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए गए हुए थे। जन्म प्रमाण पत्र वितरण करने वाले कर्मी ने उनसे प्रति प्रमाण पत्र के लिए एक सौ रूपये का डिमांड किया। प्रमाण पत्र लेने वाले लोग उससे जो पैसा लगता है, उसका रशीद काट देने के लिए आग्रह किया, लेकिन कर्मी कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं था।

फिर वहां आरटीआई एक्टिविस्ट हरेकृरष्ण यादव कुछ साथियों के साथ पहुंच कर्मी से प्रमाण पत्र देने के लिए आग्रह किये, लेकिन कर्मी उनसे भी एक सौ रूपये देने के बाद भी प्रमाण पत्र देने की बात कही। फिर सभी लोग नाराज होकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने से पहले उनलोगों द्वारा एसडीओ राकेश कुमार को इसकी सूचना दे दी गई थी। एसडीओ ने तत्काल बीडीओ राकेश कुमार को फोन कर धरना स्थल पर पहुंच जानकारी लेने की बात कह सही बात होने पर कर्मी पर कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया। एसडीओ का जैसे ही

आदेश मिला बीडीओ पहुंच सारी जानकारी हासिल किये। बीडीओ ने बताया की यह कर्मी का पहली गलती नहीं है, कईबार इस पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। बीडीओ ने धरना पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया की कर्मी पर कार्रवाई होगी, फिर उनलोगों का बना प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं पर प्रमाण पत्र लेने के लिए डुमरांव निवासी दीपक कुमार भी अपने भगीनी के साथ पहुंचे हुए थे।

उन्होंने ने भी कर्मी की शिकायत किया कि मुझसे भी पैसे की मांग किया गया है। एक महीना से दौड़ाया जा रहा है। फिर उन्हें भी प्रमाण पत्र दिया गया। सारी जानकारी लेने के बाद इस तरह से खुलेआम पैसा मांगे जाने को लेकर लोगों में काफी गुस्सा था। बीडीओ ने अपने कर्मी को आदेश दिया की इनके खिलाफ लेटर बनाईये इन पर कार्रवाई होगी अब ये घर जाएंगे। दो घंटे तक चले घटनाक्रम का तब जाकर पटाक्षेप हुआ। एसडीओ और बीडीओ द्वारा कर्मी पर तत्काल कार्रवाई किये जाने से लोगों में काफी खुशी थी।