Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

एस आई आर के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर महागठबंधन के आह्वान पर बुधवार को केसठ प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी, पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

एस आई आर के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग

एस आई आर के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग

केटी न्यूज/केसठ। 

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  को लेकर महागठबंधन के आह्वान पर बुधवार को केसठ प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी, पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा को लेकर नारे लगाए गए।डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं राजद नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की सबसे बड़ी ताकत उसका वोट है।

एस आई आर के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग

किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना या उसके मताधिकार के प्रयोग में परेशानी होना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर उठ रहे सवालों का चुनाव आयोग को स्पष्ट और सार्वजनिक जवाब देना चाहिए तथा किसी पात्र मतदाता का नाम प्रभावित होने पर नियमानुसार सुधार की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि “वोट किसी दल की जागीर नहीं, बल्कि हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।” महागठबंधन का यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग को लेकर है।

एस आई आर के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग

जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसकी निष्पक्षता पर जनता का विश्वास लोकतंत्र की बुनियाद है। एस आई आर से संबंधित सभी आपत्तियों और शिकायतों का निष्पक्ष परीक्षण होना चाहिए। पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है।माले नेता ललन प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता अंतिम शक्ति है। मताधिकार से जुड़े प्रत्येक सवाल का समाधान संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए।

एस आई आर के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग

प्रदर्शन के दौरान महागठबंधन नेताओं ने मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम सुनिश्चित करने, एस आई आर से संबंधित शिकायतों एवं आपत्तियों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने, मतदाता सूची में हुए बदलावों को सत्यापन योग्य बनाने और किसी भी पात्र नागरिक को मताधिकार से वंचित नहीं किए जाने की मांग की।मार्च में राजद प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह, एकरार अहमद, वीरेंद्र सिंह, कमला देवी, रेखा देवी, कमलेश, रियाज, बीरा यादव, आजाद अहमद, मंजू देवी, सावित्री देवी, कलावती देवी, जय बहादुर, बीरेन्द्र पासवान, बरसाती मुसहर, सिहासन महतो, बजरंग धोबी, मनीष यादव, मनोज पासवान, अरविंद सिंह, हीरालाल, उमेश पासवान, मेराजुद्दीन, सोहित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

एस आई आर के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।