Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

गंगा तट पर हरियाली की पहल, शिव शिष्यों ने रोपे फलदार-छायादार पौधे

गंगा तट को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को चौसा में शिव शिष्यों ने पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान गंगा तट पर दो दर्जन से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद शिव शिष्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

गंगा तट पर हरियाली की पहल, शिव शिष्यों ने रोपे फलदार-छायादार पौधे

गंगा तट पर हरियाली की पहल, शिव शिष्यों ने रोपे फलदार-छायादार पौधे

— पौधों को संरक्षित करने का लिया संकल्प, पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक

केटी न्यूज/चौसा।

गंगा तट को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को चौसा में शिव शिष्यों ने पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान गंगा तट पर दो दर्जन से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद शिव शिष्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।अभियान के दौरान शिव शिष्यों ने कहा कि तेजी से बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों और घटते हरित क्षेत्र के बीच पौधारोपण महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जरूरत है। पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध रखने के साथ जलवायु संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

गंगा तट पर हरियाली की पहल, शिव शिष्यों ने रोपे फलदार-छायादार पौधे

इनके संरक्षण से मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों और समूचे पारिस्थितिक तंत्र को भी लाभ मिलता है।शिव शिष्यों ने कहा कि पौधे लगाकर उनकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। पौधों को नियमित पानी देना, उन्हें पशुओं से बचाना और उनके विकास की निगरानी करना भी उतना ही जरूरी है। इसी सोच के साथ अभियान में शामिल लोगों ने लगाए गए पौधों को संरक्षित कर उन्हें वृक्ष का रूप देने का संकल्प लिया।इस दौरान लोगों से अपने आसपास खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की गई।

गंगा तट पर हरियाली की पहल, शिव शिष्यों ने रोपे फलदार-छायादार पौधे

शिव शिष्यों ने बताया कि शिव शिष्य परिवार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान का स्वरूप दिया जा सके।मौके पर शिव शिष्य तारकेश्वर नाथ, मदन जी, श्रद्धा देवी, राजकुमारी देवी, तारामुनी देवी समेत अन्य शिव शिष्य मौजूद रहे। सभी ने गंगा तट को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए भविष्य में भी अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।

गंगा तट पर हरियाली की पहल, शिव शिष्यों ने रोपे फलदार-छायादार पौधे

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।