डुमरांव नगर परिषद के 35 वार्डों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

नगर परिषद डुमरांव के वार्ड संख्या 01 से 35 तक की अंतिम मतदाता सूची सर्वसाधारण के निरीक्षण के लिए प्रकाशित कर दी गई है। इस संबंध में निबंधन पदाधिकारी (नगर परिषद) सह अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव द्वारा सूचना जारी कर नागरिकों को अवगत कराया गया है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र के मतदाता अब निर्धारित कार्यालयों एवं संस्थानों में जाकर अंतिम मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

डुमरांव नगर परिषद के 35 वार्डों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

--जिला पंचायत राज कार्यालय से लेकर थाना और डाकघर तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई सूची

केटी न्यूज/डुमरांव

नगर परिषद डुमरांव के वार्ड संख्या 01 से 35 तक की अंतिम मतदाता सूची सर्वसाधारण के निरीक्षण के लिए प्रकाशित कर दी गई है। इस संबंध में निबंधन पदाधिकारी (नगर परिषद) सह अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव द्वारा सूचना जारी कर नागरिकों को अवगत कराया गया है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र के मतदाता अब निर्धारित कार्यालयों एवं संस्थानों में जाकर अंतिम मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।जारी सूचना के अनुसार मतदाता सूची को विभिन्न सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि आम नागरिकों को सूची देखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का मिलान कर लें और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।अंतिम मतदाता सूची जिन स्थानों पर प्रकाशित की गई है उनमें जिला पंचायत राज कार्यालय बक्सर, नगर परिषद कार्यालय डुमरांव, प्रखंड कार्यालय डुमरांव, अंचल कार्यालय डुमरांव तथा अनुमंडल कार्यालय डुमरांव शामिल हैं। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना एवं डाकघर में भी सूची उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक आसानी से इसका निरीक्षण कर सकें।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इससे मतदाताओं को अपने नाम की पुष्टि करने का अवसर मिलता है और निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित होती है। नगर परिषद क्षेत्र में आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज कर दी गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने मतदाता सूची सार्वजनिक किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपने मतदान अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। वहीं प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची का निरीक्षण निर्धारित कार्यालय समय में किया जा सकता है।