स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम-एसपी ने किला मैदान का लिया जायजा

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बक्सर के किला मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों में तेजी ला दी है। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्वाह्न 8:45 बजे जिलाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने किला मैदान पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और परेड के पूर्वाभ्यास का संयुक्त निरीक्षण किया।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम-एसपी ने किला मैदान का लिया जायजा

__ परेड पूर्वाभ्यास से लेकर सुरक्षा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं तक की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समय पर व्यवस्था पूरी करने का निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर। 

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बक्सर के किला मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों में तेजी ला दी है। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्वाह्न 8:45 बजे जिलाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने किला मैदान पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और परेड के पूर्वाभ्यास का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परेड में शामिल विभिन्न दलों के मार्च-पास्ट, कदमताल, अनुशासन, वेशभूषा और आपसी समन्वय का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने परेड के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।किला मैदान में मुख्य समारोह के आयोजन को लेकर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, अतिथियों एवं आम लोगों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्ग सहित अन्य तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया। इसके अलावा साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, ध्वनि प्रसारण प्रणाली और समारोह स्थल की समुचित व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी साहिला ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से समारोह स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है।

ऐसे में समारोह की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल और गरिमा के अनुरूप होनी चाहिए।वहीं, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने समारोह स्थल की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, प्रवेश और निकास मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने को कहा। जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।