बक्सर में 22 सितंबर को लगेगा रोजगार शिविर, 100 पदों पर होगी भर्ती

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बेहतर अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से आगामी 22 सितंबर को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में निजी कंपनी एक्सपर्ट मैनपावर सर्विस द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

बक्सर में 22 सितंबर को लगेगा रोजगार शिविर, 100 पदों पर होगी भर्ती

__ दसवीं से स्नातक और आईटीआई पास युवाओं के लिए अवसर, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा चयन अभियान

केटी न्यूज/बक्सर।

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बेहतर अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से आगामी 22 सितंबर को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में निजी कंपनी एक्सपर्ट मैनपावर सर्विस द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी दक्षता के आधार पर शिविर स्थल पर ही किया जाएगा।जिला नियोजनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा दूरभाष प्रतिनिधि (महिला), सहायक और तकनीशियन के कुल 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार 10 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में दसवीं, बारहवीं, स्नातक और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की योग्यता निर्धारित की गई है।रोजगार शिविर का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में किया जाएगा। शिविर में अभ्यर्थियों का चयन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बक्सर, बिहार और गुजरात में कार्य करने का अवसर मिल सकता है।शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अभी तक अपना निबंधन नहीं कराया है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को शिविर के दिन अपना बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लेकर पहुंचना होगा।जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि रोजगार शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों और नियमों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस पूरी प्रक्रिया में जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी।प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार शिविर में पहुंचकर उपलब्ध अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।