केसठ पंचायत सचिव अभय कुमार को भावभीनी विदाई, मुखिया ने आयोजित किया सम्मान समारोह
प्रखंड क्षेत्र की केसठ पंचायत के पंचायत सचिव अभय कुमार के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने की, जबकि मंच संचालन पंचायत समिति सदस्य असलम हुसैन ने किया।

__पहली पोस्टिंग में केसठ के विकास को दी नई दिशा, अब गृह जिला वैशाली हुआ स्थानांतरण
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड क्षेत्र की केसठ पंचायत के पंचायत सचिव अभय कुमार के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने की, जबकि मंच संचालन पंचायत समिति सदस्य असलम हुसैन ने किया।समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया ने पंचायत सचिव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके सेवाकाल के दौरान पंचायत में विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा गया। वे अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद सजग और मिलनसार रहे, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बना रहा।

विदाई बेला में भावुक होते हुए पंचायत सचिव अभय कुमार ने कहा, "केसठ मेरी पहली पोस्टिंग थी, इसलिए इस गांव और यहां के लोगों से मेरा हमेशा एक आत्मीय लगाव रहेगा। यहां के विकास के लिए मैंने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया। इस कार्यकाल के दौरान मुझे बहुत कुछ नया सीखने को मिला।"विभागीय निर्देशानुसार उनका स्थानांतरण उनके गृह जिला वैशाली में हुआ है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने फूल-माला और अंगवस्त्र पहनाकर उनके सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर नवानगर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मुन्ना यादव, उपमुखिया अमितेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार विक्रांत, मुकेश कुमार, फिरोज आलम, मुकुंद जी प्रसाद, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय बारी तथा मनोज चौकीदार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

