Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

हथियार की सूचना पर चर्चित डॉक्टर की बहन के वाहन की जांच, लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

हथियार की सूचना पर चर्चित डॉक्टर की बहन के वाहन की जांच, लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

- पटना से आरा आने के दौरान नगर थाने की पुलिस द्वारा की गयी गाड़ी की जांच 

- मामले में एएसपी से करायी जा रही जांच, दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई 

केटी न्यूज/आरा

हथियार की सूचना पर आरा के चर्चित डॉक्टर की बुजुर्ग बहन की गाड़ी की जांच और थाने में बैठाये जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर डॉक्टर की बहन के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया है। बाद में डॉक्टर कुमार जीतेंद्र और डाक्टर अमरेंद्र आनंद की पहल पर एसपी के आदेश के बाद उनकी बहन उषा देवी को थाने से छोड़ दिया गया। डाक्टर कुमार जीतेंद्र शहर के चर्चित हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। उनकी बहन उषा देवी पटना के सगुना मोड़ निवासी डॉक्टर स्व. एमपी सिंह की पत्नी हैं। इधर, उषा देवी की ओर से जांच कर रहे पुलिस कर्मियों पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करने और बिना कारण करीब दो घंटे तक थाने में बैठाकर रखने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उनकी ओर से एसपी को आवेदन भी दिया गया है। उसमें पुलिस कर्मियों और गलत सूचना देने वालों की पहचान ठोस कार्रवाई करने की मांग की गयी है।  आवेदन में उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी गाड़ी से पटना से आरा आ रही थी।

सुबह 1

हथियार की सूचना पर चर्चित डॉक्टर की बहन के वाहन की जांच, लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

1 बजे के आसपास वो धरहरा पहुंची। वहां दस की संख्या में पुलिस वालों द्वारा उनकी कार रोक दी गयी। वाहन की तलाशी की जाने लगी। असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया गया। उसके बाद उन्हें गाड़ी सहित थाने लाया गया। उनका मोबाइल भी ले लिया गया। अपना और अपने डॉक्टर भाइयों का परिचय देने के बाद भी राहत नहीं दी गयी। बाद में किसी तरह उन्होंने दोनों भाई को घटना की सूचना दी। तब उनके भाई की पहल और एसपी के आदेश पर उन्हें थाने से छोड़ा गया। ऐसे में उन्हें करीब दो घंटे तक थाने में बैठना पड़ा। इधर, इस संबंध में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया पुलिस को एक अज्ञात नंबर से कॉल आयी थी की एक गाड़ी पटना की ओरसे शहर में जा रही है। उसमें एक महिला है और कुछ हथियार छिपाकर रखे गए हैं। उस सूचना के आधार पर नगर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी के पदाधिकारी और महिला पुलिस द्वारा उक्त गाड़ी की चेकिंग की गयी। उसके बाद नगर थाना ले जाया गया। सत्यापन के क्रम में पता चला गाड़ी में डॉ. जीतेंद्र की बहन है। उसके बाद उनको सम्मान वापस घर भेज दिया गया। 

हथियार की सूचना पर चर्चित डॉक्टर की बहन के वाहन की जांच, लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

गाड़ी में ऐसा कोई हथियार भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि हथियार की सूचना देने वाले की पहचान और मामले की छानबीन की जा रही है। कहा कि गलत सूचना देने वाले के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एएसपी से पुलिसकर्मियों के व्यवहार की शिकायत की जांच करायी जा रही है। शिकायत सही पाये जाने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।