Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

"विशाल प्रशांत ने तरारी में सघन जनसंपर्क किया, विकास और स्वरोजगार पर जोर"

तरारी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के युवा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने आज तरारी प्रखंड के कई गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।विशाल प्रशांत ने इस दौरान बड़ी सिकरहटा, सिकरहटा खुर्द, मठिया, मोपति, हरपुर, दारीडीह और बागर जैसे गांवों में जनसम्पर्क किया।

"विशाल प्रशांत ने तरारी में सघन जनसंपर्क किया, विकास और स्वरोजगार पर जोर"

केटी न्यूज़/आरा

आरा। तरारी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के युवा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने आज तरारी प्रखंड के कई गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।विशाल प्रशांत ने इस दौरान बड़ी सिकरहटा, सिकरहटा खुर्द, मठिया, मोपति, हरपुर, दारीडीह और बागर जैसे गांवों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान प्रत्याशी विशाल प्रशांत का जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया, और युवाओं की टीम ने गगनभेदी नारेबाजी की। "भारत माता की जय" और "जय श्री राम" के नारे हर तरफ गूंज उठे, और प्रत्याशी के आगमन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।

जनसभा को संबोधित करते हुए विशाल प्रशांत ने कहा, "हमने चुनाव से पहले ही क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं तैयार कर ली हैं। मेरा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के हर वर्ग का आर्थिक और सामाजिक विकास हो। खासकर महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा।"

कृषि के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हमने किसानों के लिए भी ठोस योजनाएं बनाई हैं। अब खेती घाटे का सौदा नहीं होगी। किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे बेहतर तरीके से खेती कर सकें।"

विशाल प्रशांत ने यह भी कहा कि क्षेत्र में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए ग्रामीण स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी, और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का सही तरीके से पालन किया जाएगा। "हमारी प्राथमिकता होगी कि हर योजना का सही से क्रियान्वयन हो ताकि क्षेत्रवासियों को उसका पूरा लाभ मिल सके," उन्होंने अंत में कहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।