केटी न्यूज़/ बलिया
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में मंगलवार को नवनिर्मित मकान की सेटरिंग करते समय गिरकर घायल मजदूर वीरेंद्र गोंड (50 वर्ष) की मऊ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मझौवा गांव में एक नए मकान के दूसरे तल की सेटरिंग हो रही थी। काम करते समय मजदूर वीरेंद्र गोंड का पैर फिसल गया और वह नीचे नव निर्मित सीढ़ी पर गिर गया। इस गिरने से उनके सिर में चोट आ गई और खून बहने लगा। उन्हें तुरंत सीएचसी सीयर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख उन्हें मऊ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस से मऊ ले गए, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।