Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी इस दस साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनव अरोड़ा को जान से मारने की धमकी दी।सोशल मीडिया पर अभिनव लगातार वायरल हो रहे है। उनके परिवार ने इस बात का दावा किया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी इस दस साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी
Abhinav Arora

केटी न्यूज़/दिल्ली

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनव अरोड़ा को जान से मारने की धमकी दी।सोशल मीडिया पर अभिनव लगातार वायरल हो रहे  है। उनके परिवार ने इस बात का दावा किया है। अभिनव अरोड़ा की मां ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से अभिनव अरोड़ा को मार देने की धमकी मिली है। उनकी मां का कहना है कि अभिनव ने ऐसा कुछ नहीं किया है, जिस वजह से उन्हें धमकियां मिले

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी इस दस साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी

अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति अरोड़ा ने कहा कि  'सोशल मीडिया के जरिए हमारी बात को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। अभिनव ने ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसकी वजह से हमें धमकियां मिल रही हों, अभिनव ने भक्ति के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसके लिए उन्हें इतना कुछ सहना पड़े।हमें आज लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक कॉल आई, जिसमें हमें धमकी दी गई थी कि अभिनव को मार दिया जाएगा। कल रात को भी एक कॉल आई थी, जिसे हमने मिस कर दिया था। हमें आज भी उसी नंबर से एक मैसेज मिला कि वह अभिनव को मार देंगे।,

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी इस दस साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी

अभिनव अरोड़ा महज 10 साल के हैं। वह एक आध्यात्मिक वक्ता भी हैं और यूट्यूब पर उनके तमाम वीडियोज भी हैं। बड़े-बड़े लोग अभिनव को काफी फॉलो करते हैं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें संत रामभद्राचार्य मंच से अभिनव अरोड़ा को मंच से नीचे उतार देते हैं। रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को अपने एक वीडियो में 'मूर्ख बच्चा' भी बताया था। इस वजह से भी अभिनव अरोड़ा ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।