Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

गर्भ में लड़का-लड़की पता करने के लिए पत्नी का पति ने चीर डाला पेट

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक खौफनाक केस सामने आया है।यह मामला बदायूं के सिविल लाइन्स एरिया का है।पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी और अगले ही महीने बच्चे को जन्म देने वाली थी।

गर्भ में लड़का-लड़की पता करने के लिए पत्नी का पति ने चीर डाला पेट
Murder

केटी न्यूज़/बदायूं

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक खौफनाक केस सामने आया है।यह मामला बदायूं के सिविल लाइन्स एरिया का है।पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी और अगले ही महीने बच्चे को जन्म देने वाली थी।घर में फिर से लड़की पैदा होने के डर से एक शख्स इस हद तक चला गया कि उसने अपनी पत्नी का पेट चीर डाला।इस वारदात में महिला की तो जान बच गई मगर बच्चा इस दुनिया में नहीं रहा।

गर्भ में लड़का-लड़की पता करने के लिए पत्नी का पति ने चीर डाला पेट

पन्ना लाल की पत्नी अनीता देवी गर्भवती थी।अनीता की प्रग्नेंसी को 8 महीने बीत चुके थे। तभी पन्ना लाल को किसी ज्योतिषी ने बताया कि उसके घर में फिर से एक बेटी का जन्म होगा। ये सुनकर पन्ना लाल का पारा आसमान छूने लगा और घर आते ही उसने दरांती उठा ली।पन्ना लाल ने दरांती की मदद से अपनी पत्नी का पेट फाड़ा और बच्चे का जेंडर पता लगाने की कोशिश करने लगा।

गर्भ में लड़का-लड़की पता करने के लिए पत्नी का पति ने चीर डाला पेट

अनीता के भाई रवि सिंह के अनुसार 25 साल पहले अनीता की शादी पन्ना लाल से हुई थी। शादी के बाद से अनीता ने 5 बेटियों को जन्म दिया मगर पन्ना लाल को बेटा चाहिए था। ऐसे में जब अनीता छठी बार गर्भवती हुई तो पन्ना लाल ने गांव के एक पुजारी से बच्चे के बारे में पूछा। इसपर पुजारी ने बताया कि पन्ना लाल को फिर से लड़की ही होगी। पन्ना लाल ने अनीता से गर्भपात करवाने की जिद की मगर अनीता ने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। इसलिए वो अक्सर अनीता को मारता-पीटता भी था मगर हमें नहीं पता था कि पन्ना लाल इतना खौफनाक कदम उठा लेगा।

गर्भ में लड़का-लड़की पता करने के लिए पत्नी का पति ने चीर डाला पेट

अनीता को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अनीता की हालत काफी सीरियस थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने जैसे तैसे अनीता की जान बचा ली मगर उसके पेट में पल रहा नन्हा मासूम इस दुनिया में आने से पहले ही अलविदा कह गया। अनीता के बेटे की पेट में ही मौत हो गई और पुलिस ने पन्ना लाल को फौरन हिरासत में ले लिया।

गर्भ में लड़का-लड़की पता करने के लिए पत्नी का पति ने चीर डाला पेट

पन्ना लाल के खिलाफ IPC की धारा 307 जान से मारने की कोशिश और 313 महिला की सहमति के बिना गर्भपात करने के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले पर सुनवाई करते हुए जज सौरभ सक्सेना ने पन्ना लाल को उम्र कैद की सजा सुनाई है।यह मामला 19 सितंबर 2020 की शाम को हुई थी।घटना के 3 साल बाद कोर्ट ने मामले पर फैसला सुनाया है और उस शख्स की सारी जिंदगी सलाखों के पीछे कटने वाली है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।