मध्य विद्यालय महादेवगंज के प्रधानाध्यापक बने मनोज कुमार, शिक्षकों में खुशी
प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय महादेवगंज में मनोज कुमार को प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के शिक्षकों और शिक्षा प्रेमियों में खुशी का माहौल है। मनोज कुमार के प्रधानाध्यापक बनने पर सहकर्मी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय महादेवगंज में मनोज कुमार को प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के शिक्षकों और शिक्षा प्रेमियों में खुशी का माहौल है। मनोज कुमार के प्रधानाध्यापक बनने पर सहकर्मी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बधाई देने वालों में अजय कुमार विक्रांत, मुकेश कुमार, नसरुद्दीन अंसारी, मुन्ना भारती सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। शिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विद्यालय का शैक्षणिक स्तर और बेहतर होगा तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

