Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बिहार की इस सीट से मां-बेटे है आमने सामने

बिहार की एक सीट पर मां और बेटे आमने-सामने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

बिहार की इस सीट से मां-बेटे है आमने सामने
Lovely Anand

केटी न्यूज़/बिहार

लोकसभा चुनाव की तारीखों का बाद बिहार की सियासत में आये दिन राजनीति की उथल पुथल की खबरें सामने आ रही थी। बिहार का चुनावी मुकाबला पहले से ही दिलचस्प है। अब तीसरे चरण में एक और ट्वीस्ट देखने को मिल रहा है।बिहार की एक सीट पर मां और बेटे आमने-सामने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

बिहार की इस सीट से मां-बेटे है आमने सामने

बिहार की शिवहर सीट पर मुकाबला बेहद पेचीदा हो गया है।जनता दल यूनाइटेड  ने लवली आनंद को उम्मीदवार बनाया है और राष्ट्रीय जनता दल  ने ऋतु जयसवाल को अपना प्रत्याशी चुना है।दोनों उम्मीदवार आमने-सामने थे मगर इसी बीच लवली आनंद के बेटे अंशुमन आनंद ने शिवहर से निर्दलीय नामांकन कर दिया है।लवली आनंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी हैं और अंशुमान आनंद उनके छोटे बेटे हैं।वो राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं। अंशुमन को अक्सर अपने माता-पिता के साथ देखा जाता है। ऐसे में सभी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर ऐसी क्या नौबत आई कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र से मां और बेटे को साथ में उतरना पड़ा?

बिहार की इस सीट से मां-बेटे है आमने सामने

मां और बेटे दोनों शिवहर से ही चुनावी मैदान में हैं।शिवहर में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 6 अप्रैल थी। ऐसे में अंशुमन आनंद ने आखिरी दिन ही नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद से शिवहर का चुनावी समर भी मजेदार हो गया है।अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अंशुमन आनंद सचमुच मां के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं या फिर गुरुवार को नामांकन वापस ले लेते हैं।शिवहर सीट पर छठवें चरण में 25 मई को चुनाव होंगे।

बिहार की इस सीट से मां-बेटे है आमने सामने

बिहार में एक तरफ BJP और JDU ने मिलकर जीत की हुकांर भरी है।वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने वाली RJD ने राज्य से बीजेपी का सफाया करने की प्लानिंग कर ली है।इंडिया गठबंधन बनाम एनडीए की इस लड़ाई में मां बेटे को लेकर अब एक नया ट्विस्ट आया है जो वक्त के साथ क्या रंग लेंगे समय ही बतायेगा।

 

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।